Moradabad Dalit News: हाल ही में एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, दरअसल उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जिले में कूड़ा डालने गई दलित किशोरी को अगवा कर एक युवक ने चलती स्कार्पियो में उसके साथ दुष्कर्म किया और आरोपी ने पीड़िता की अश्लील फोटो भी खींच ली जिसके बाद अब इस खबर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है कहा जा रहा है कि आरोपी राशिद को गिरफ़्तार कर लिया है।
Also Read: Pilibhit News: 29 वर्षीय दलित महिला को किया निर्वस्त्र, 6 लोगों पर दर्ज हुई FIR
जानें क्या था पूरा मामला?
यह घटना बीते मंगलवार की है जब मुरादाबाद जिले में कूड़ा डालने गई दलित किशोरी को अगवा कर एक युवक ने चलती स्कार्पियो में उसके साथ दुष्कर्म किया, दरअसल मंगलवार को ठाकुरद्वारा थाने की शरीफनगर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी सुबह करीब 10 बजे कूड़ा फेंकने के लिए घर से बाहर गई थी। लेकिन उसे पानूवाला गांव निवासी राशिद ने अगवा कर लिया था। जिसके बाद उसने किशोरी को गाड़ी के अंदर खींच लिया। इसके बाद आरोपी स्कॉर्पियो लेकर वहां से भाग गया। स्कॉर्पियो में कुछ अन्य लोग भी सवार थे। आरोप है कि राशिद ने चलती कार में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसने जातिसूचक गालियां देते हुए पीड़िता के अश्लील फोटो भी खींच लिए।
जिसके बाद अब इस मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि 16 वर्षीय दलित लड़की को एक व्यक्ति ने कार में अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि कार के डैशबोर्ड पर रखे पहचान पत्र के जरिए आरोपी को पकड़ा गया और उसने अपने फोन पर इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया। राशिद नामक व्यक्ति ने लड़की को उसके घर के बाहर से अपनी कार में अगवा किया और उसके साथ बलात्कार किया।
पुलिस ने बताया कि राशिद ने अपराध करते समय उसे जातिसूचक गालियां भी दीं। उन्होंने बताया कि लड़की के साथ बलात्कार करने के बाद उसने उसे उसके गांव के बाहर श्मशान घाट के पास सड़क पर फेंक दिया। घटना के समय लड़की का मजदूर पिता घर से बाहर गया हुआ था,
जबकि उसकी मां खेत में काम कर रही थी। लड़की ने कार में लगे पहचान पत्र पर हमलावर का नाम देखा। उसकी पहचान ठाकुरद्वारा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव के निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि राशिद को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ बलात्कार, एससी/एसटी अत्याचार (रोकथाम) अधिनियम और पोक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आपको बता दें इस तरह की घटना खासकर एक कमजोर वर्ग की लड़की के साथ ऐसा होना, मानवता के लिए शर्म की बात है। तो चलिए आपको इस लेख में पुरे मामले के बारें में बताते है।