Bihar: गोपालगंज में 80 वर्षीय वृद्धा से दरिंदगी, खेत में घास काटने गई थी महिला

Dalit girl Rape, Kerala Athlete rape case
Source: Google

Gopalganj Dalit old women rape: हाल ही में बिहार के गोपालगंज से मानवता को शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है जहाँ 80 साल की एक महादलित बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार की घटना हुई है। यह घटना तब हुई जब महिला घास काटने के लिए खेत गई थी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में भारी आक्रोश है। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में बताते है।

और पढ़े : Moradabad Rape case: योगी सरकार पर बरसे चंद्रशेखर, पीड़िता के लिए मांगा मुआवजा

बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार

बिहार में दलित महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं एक गंभीर सामाजिक समस्या है। हाल ही में कुछ मामलों ने इस मुद्दे को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। जी हां, हाल ही में मुजफ्फरपुर में 14 साल की दलित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया था। इससे पहले मधुबनी में भी 18 साल की दलित लड़की के साथ बलात्कार किया गया था।

अब एक बार फिर बिहार के गोपालगंज जिले से हैवानियत की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिस पर दुनिया शायद ही यकीन करेगी। दरअसल गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में जहां एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला घर से 500 मीटर दूर खेत में घास काटने गई थी, उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

और पढ़े :  Moradabad: नाबालिग दलित किशोरी का अपहरण कर रेप, जबरन खिलाया गाय का मांस, विरोध करने पर पीटा

19 घंटे बाद पीड़िता को होश 

पीड़िता की बहू ने बताया कि होली के दिन वह अबीर लगाने के लिए महिला को खोज रही थी। काफी देर बाद कुछ महिलाओं ने बताया कि वह गेहूं के खेत में बेहोश पड़ी है। इसके बाद मैं मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उसे उठाकर घर ले आई। स्थानीय डॉक्टर से उसका इलाज कराया। लेकिन घटना के 19 घंटे बाद यानी 15 मार्च की रात करीब 12 बजे उसे होश आया। इसके बाद उसने पूरी घटना बताई।

होश अआने के बाद पीड़िता ने बताया कि वह गेहूं के खेत में घास काट रही थी, तभी आरोपी छोटेलाल ने मुझे पीछे से पकड़ लिया। मैंने खुद को छुड़ाने की कोशिश की तो उसने पहले मेरा मुंह बंद कर दिया, फिर मेरे साथ दुष्कर्म किया। साथ ही, जब मैंने विरोध किया तो उसने मेरे साथ मारपीट की, जिससे मेरे शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। आरोपी ने मेरी आंखें फोड़ने की भी कोशिश की। जब मैं बेहोश हो गई तो उसे लगा कि मैं मर गई हूं और वह वहां से भाग गया।

जिसके बाद पीडिता के परिवार ने पुलिस को इस मामले कि जानकारी दी और मामला दर्ज कर करवाया। वही इस इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि परिजन ने आवेदन दिया है. 80 साल की स्त्री के साथ बलात्कार और हाथापाई का इल्जाम हैं. इसमें एससी-एसटी भी लगा है. कुल सात लोगों को नामजद किया गया हैं. एक आदमी को अरैस्ट किया गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *