राहुल गांधी का योगी सरकार पर हमला, कहा- यूपी में दलित और महिलाएं असुरक्षित

Rampur Rape case, Dalit] girl rape
Source: Google

Rampur rape case: राहुल गांधी इन दिनों अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए दलित वोट बैंक का सहारा लेकर उत्तर प्रदेश राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं। जी हां, हाल ही में राहुल गांधी ने रामपुर रेप केस को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में दलित और महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रही है। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में बताते है।

और पढ़े: सपा के शासन में दलितों का अपमान और गुंडाराज, ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला

राहुल गांधी ने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा

हाल ही में उत्तर प्रदेश के रामपुर से चौकाने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक नाबालिग दलित लड़की के साथ बलात्कार की घटना हुई थी। जिसे लेकर राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दलित और महिलाएं असुरक्षित हैं। दरअसल, यह घटना रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र की है। पीड़िता 11 साल की दलित मूक लड़की है। आरोपी ने लड़की को पैसों का लालच दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वही इस मामले को लेकर राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस बीच, गांव जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रामपुर में ही रोक लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने एसपी विद्यासागर मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़े: दलितों पर राजनीति, मायावती ने SP पर लगाया बड़ा आरोप

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफनी इलाके में 15 अप्रैल को 11 साल की दलित लड़की के साथ दरिंदगी की गई थी। जब परिवार ने पूरी रात उसे खोजने की कोशिश की तो अगले दिन वह एक खेत में बेहोश और नग्न अवस्था में मिली। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, वही पुलिस ने तुरंत मामले की जांच की और इस मामले में 24 वर्षीय दान सिंह यादव को गिरफ्तार किया। वही लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि बच्ची का स्त्री रोग विभाग में इलाज चल रहा है। वह अब खतरे से बाहर है। उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं। बच्ची होश में है। उसे दो-तीन दिन तक भर्ती रखना पड़ेगा। गांव में अनुसूचित जाति के करीब छह सौ लोग रहते हैं, जबकि करीब चार सौ यादव हैं। चूंकि आरोपी दान सिंह यादव है, इसलिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *