Chhattisgarh: सात महीने जेल में रहने के बाद आरोपी ने पीड़िता से की शादी, समझौते के बाद बदला घटनाक्रम

Chhattisgarh news, Caste Discrimination
Source

Chhattisgarh: हाल ही में छत्तीसगढ़ के बस्तर (जगदलपुर) जिले के परपा थाना इलाके में स्थित राजुर गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले एक दलित महिला से प्यार किया, फिर उसके साथ रेप किया और जब शादी की बात आई तो वह अपने वादे से मुकर गया। सात महीने जेल में रहने के बाद आरोपी ने समझोता कर जेल में ही महिला से शादी कर ली। यह मामला न्याय और सामाजिक बदलाव का एक अनोखा उदाहरण पेश करता है।

Also Read: 19वीं सदी का वो अहिंसक विद्रोह, जिसने ‘राम’ को हर इंसान के भीतर स्थापित कर दिया – History of Ramnami Samuday

जगदलपुर में रेप पीड़िता की शादी

अक्सर ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें दलित महिलाओं को प्यार के जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण किया जाता है और बाद में पुरुष शादी के वादे से मुकर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बस्तर के जगदलपुर में हुआ; एक महिला के साथ कई सालों तक रिश्ते में रहने के बाद पुरुष शादी करने से पीछे हट गया, जिसके बाद पीड़िता ने SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। दरअसल यह घटना परपा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले राजुर गाँव में हुई। गाँव के रहने वाले सुरेश सेठिया और उनकी प्रेमिका एक-दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे; लेकिन उनके परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे क्योंकि वे अलग-अलग जातियों के थे। परिवारों ने इस रिश्ते का विरोध किया और आखिरकार मामला पुलिस तक पहुँच गया।

जेल परिसर में ही हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई

पीड़िता ने बाद में अदालत और पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने परिजनों के दबाव में आकर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पिछले सात महीनों से आरोपी जगदलपुर सेंट्रल जेल में था, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली इस वीडियो में आरोपी सुरेश सेठिया ने कोर्ट की अनुमति से पीड़िता मनमती कश्यप से जेल परिसर में ही हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई जा रही है। पुलिस के मुताबिक लड़की ने खुद समझौते की पेशकश रखी कि वो इसी शर्त पर केस वापिस लेगी जब आरोपी उससे शादी करेगा। जिसके बाद आरोपी ने सालों जेल की हवा खाने के बजाय शादी की शर्त मान ली।

Also Read: Top 5 Dalit news: 24 घंटे की 5 बड़ी खबरें, जिन्होंने व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

विडियो में दोनों को शादी के आउटफिट में देखा जा सकता है। जेल के कांस्टेबल ने ही लड़की का कन्यादान किया। शादी करने के बाद आगे का प्रोसेस करने के लिये आरोपी को फिर से जेल भेज दिया गया। इस घटना से ये तो साफ हो गया है कि अपराध करने के पहले भले ही आरोपी न सोचे, लेकिन उसके आउटकम से वो जरूर घबराते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *