मंदिर में जल चढ़ाने पहुंचीं दलित महिलाएं, विरोध करने पर 55 वर्षीय महिला पर चाकू से हमला – Odisha news

Odisha News, Caste Discrimination with Dalits
Source: Google

Odisha news:  हाल ही में उड़ीसा के जगतसिंहपुर (Jagatsinghpur) से चौकने वाली खबर सामने आई है। जहां एक दलित महिला के साथ फिर से मंदिर में जातिगत भेदभाव किया गया औऱ उसे जल चढ़ाने के रोका गया। इतना ही नहीं जब महिला ने विरोध किया तो उसे जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

Also Read: Top 5 Dalit News: मंदिर में प्रवेश से रोकने से लेकर फर्जी चालान तक, दलितों से जुड़ी 5 बड़ी खबरें

दलित महिलाओं को मंदिर में प्रवेश से रोका

दलितों के साथ होने वाले अन्याय की खबरें रोज़ाना सामने आती हैं। फिर भी, इन सबके बीच एक सवाल लगातार बना हुआ है: दलितों के साथ होने वाला अन्याय आखिर कब खत्म होगा? उन्हें अब भी मंदिरों में प्रवेश करने से क्यों रोका जाता है और उन पर शारीरिक हमले क्यों किए जाते हैं? ऐसा ही एक मामला जगतसिंहपुर के एरासमा पुलिस थाना क्षेत्र के अतिमाटी गांव से सामने आया है। जहाँ दलित महिला के साथ फिर से मंदिर में जातिगत भेदभाव किया गया औऱ उसे जल चढ़ाने के रोका गया। लेकिन इस घटना के कारण उठे विवाद को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला से भेदभाव करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। ये मामला जगतसिंहपुर के  एरासमा पुलिस थाना क्षेत्र के अतिमाटी गांव का है, पीड़िता के मुताबिक सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए दलित समाज की कई महिलायें भी लाइन में लगी थी।

और पढ़े: SC/ST आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी बहस, creamy layer पर क्या है मोदी सरकार का रुख?

दलित महिला पर चाकू से हमला किया

लेकिन तभी मंदिर में मौजूद कुछ जातिवादियो ने उन्हें गालियां देना शुरु कर दिया औऱ मंदिर से निकल जाने को कहा.. इतना ही नहीं उन लोगो ने धमकी दी कि अगर उनलोगो ने बात नहीं मानी तो उन्हें खुद धक्के मार कर निकाल देंगे। पीड़ितो ने तब भी उनकी धमकी पर ध्यान नहीं दिया तो आरोपी सत्य राउत ने 55 साल की दलित महिला पर चाकू से हमला कर दिया.. जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है, वहीं महिला पर जानलेवा हमला करने के मामले में सत्य राउत को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। एरासमा आईआईसी पार्थसारथी बेउरा के मुताबिक गांव की स्थिति सामान्य है.. आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है साथ ही किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अब देखना ये होगा कि पुलिस की कार्यवाई क्या रंग लाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *