UP CRIME: हाल ही में उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक दलित महिला कॉन्स्टेबल ने पुलिस स्टेशन के स्टाफ़ रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और पुलिस हर संभव नज़रिए से मामले की जांच कर रही है।
और पढ़े: Top 5 Dalit news: बहराइच की महिला सिपाही से लेकर सोनभद्र के फैसले तक, पढ़िए 5 बड़ी खबरें
दलित महिला सिपाही ने की खुदकुशी
अक्सर पुलिस से जुड़ी विवादित खबरें सामने आती हैं जब पुलिस की प्रताड़ना के कारण किसी दलित की मौत हो जाती है, लेकिन इस बार जो चौंकाने वाला मामला सामने आया है, वो उत्तर प्रदेश (UP) के बहराइच (Bahraich) से है, जहां एक दलित महिला सिपाही ने पुलिस स्टेशन (Police Station) के स्टाफ रूम में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। ये सनसनीखेज घटना बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के स्टाफ क्लार्टर में घटित हुई है।
फंदे से लटका हुआ पाया शव
जानकारी के मुताबिक ज्योति पासवान जो कि महाराजगंज (Maharajganj) की रहने वाली थी, 2019 बैच की सिपाही थी औऱ पिछले करीब एक साल से हुजूरपुर थाने (Huzurpur Police Station) में ही तैनात थी, सोमवार को किसी काम से जिला मुख्यालय (District Headquarters) गई थी, लेकिन वहां से करीब 5 बजे शाम को लौटी और अपने सरकारी क्वाटर में चली गई, कुछ देर बाद, एक स्टाफ़ मेंबर किसी काम से ज्योति के कमरे में गया; जब महिला कॉन्स्टेबल काफ़ी देर तक बाहर नहीं निकलीं और अंदर से कोई आहट भी सुनाई नहीं दी, तो उन्हें कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ। उन्होंने दरवाज़ा तोड़ा और उन्हें फंदे से लटका हुआ पाया।
और पढ़े: Top 5 Dalit news: बहराइच की महिला सिपाही से लेकर सोनभद्र के फैसले तक, पढ़िए 5 बड़ी खबरें
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला सिपाही की मौत को लेकर क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि सिपाही के आसपास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए आत्महत्या का क्या कारण है, अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है, लेकिन पुलिस सख्ती से जांच कर रही है, इतना ही नहीं मृत महिला कॉन्स्टेबल के मोबाइल फ़ोन और कॉल की डिटेल की भी जांच की जा सकती है। वहीं ज्योति पासवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हैरानी की बात है कि एक महिला सिपाही खुदकुशी कर लेती है, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि उसके साथ क्या हो रहा था। अब देखना ये होगा कि पुलिस जांच के बाद क्या सामने आता है.. क्योंकि यूहीं कोई खुदकुशी नहीं करेगा.. या फिर उसके पीछे कोई गहरी साजिश है।



