Chandrashekhar Azad news: जंतर-मंतर पर चंद्रशेखर आजाद का मोर्चा, पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन

Chandrashekhar news, Chandrashekhar azad protest
Source: Google

Chandrashekhar Azad news: हाल ही में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद (Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad) को लेकर एक चौकाने वाली खबर सामने आई है जहाँ जंतर मंतर (Jantar Mantar) पर पुलिस की बर्बरता का जवाब देने के लिए खुद की बाबा साहब की प्रतिमा के नीचे तंबू गाड़ कर धरना प्रदर्शन (Demonstration) शुरू कर दिया है।

Also Read:  Allahabad University: पंत छात्रावास का IAS-PCS प्री-एग्जामिनेशन सेंटर घोषित हुआ अवैध

भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद भी बैठे धरने पर

आज 21 जुलाई को भीम आर्मी की स्थापना की गईं थी, वहीं 20 जुलाई को संसद तक मार्च करने से रोकने के लिए पुलिस वालों ने भारी बल का प्रयोग छात्रों पर किया, जिससे शांत करने के लिए आजाद ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कोई आप पर लाठी बरसायेगा तो आप उल्टा जवाब दीजिए, अब समय बर्दाश्त करने का नहीं बल्कि ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।

Also Read: Jharkhand के हॉस्टल में हैवानियत 10वीं के छात्र को सहपाठियों ने बांधकर पीटा, कपड़े उतारकर की बर्बरता

जंतर-मंतर पर डटे चंद्रशेखर आजाद

आजाद ने खुद वहां बैठकर ये संदेश दे दिया है कि ये आंदोलन इतनी आसानी से खत्म नहीं होने वाला है। आजाद खुद छात्रों के प्रदर्शन और संसद तक मार्च के लिए जंतर मंतर (Jantar Mantar) पहुंचे थे, लेकिन वहां पुलिस ने उन्हें संसद तक पहुंचने की नहीं दिया था, बावजूद इसके छात्रों का हौसला कमजोर नहीं हुआ। वो अब भी वहां टिके हुए है, और अपनी मांगो पर अडिग है , वहीं आजाद के सक्रिय होने के बाद भारी भीड़ जमा होने लगी है। किसी ने नहीं सोचा था कि ये आंदोलन जो छात्रों ने अपने साथ हुए अन्याय के लिए किया था वो इतना व्यापक हो जाएगा। अब देखना ये होगा कि आजाद के भी धरना प्रदर्शन पर बैठने के बाद क्या सरकार की तरफ से कोई प्रतिनिधि आता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *