Top 5 Dalit news: दलितों पर अत्याचार से लेकर कोर्ट के फैसलों तक, आज की 5 बड़ी खबरें

Caste Discrimination, Top 5 Dalit news in Hindi
Source: Google

Top 5 Dalit news: दलितो की लड़ाई शायद तब तक पूर्ण जीत में नहीं बदलेगी जब तक खुद दलित अपने सही मकसद को नहीं समझ जाते है। क्योंकि लड़ाई तो अक्सर व्यापक ही शुरु होती है लेकिन फिर उनका मुद्दा ही भटक जाता है। जो उनकी लड़ाई को हर बार कमजोर कर देता है। दलितो के साथ होने वाली घटनाओ के बारे में बतायेंगे जो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है.. जो हमें ये आइना दिखा रही है कि आखिर क्यों दलित अब भी कमजोर है।

मुजफ्फरनगर में दलित ई रिक्शा चालक पर हमला

1, दलितों से जुड़ा पहला मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से है। जहां जातिवादी आतंकियों ने अपना वर्चस्व बढ़ाने के लिए के दलित ई रिक्शा चालक बिना वजह पहले तो जातिसूचक गालियां दी लेकिन जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। ये घटना मुजफ्फरनगर के भौराकलां थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रायसिंह का है। पीड़ित किशोर कुमार ने पुलिस को तहरीर दी कि 20 जुलाई की शाम को वो अपनी बहन शारदा और ममेरे भाई सुरमेश के साथ लुहसाना रोड पर कुछ घरेलू सामान खरीदने गया था, लेकिन जैसे ही उनका अपना रिक्शा रोक गांव का ही एक ऊंची जाति का युवक अरविंद उसके साथ गाली गलौच करने लगा। पीड़ित ने जब उसे ऐसा करने का कारण पूछा तो आरोपी ने और ज्यादा गुस्सा दिखाते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें उसे कई गंभीर चोटें आई। मारपीट गाली गलौच के दौरान जब भीड़ जमा होने लगी तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित का पूरा परिवार बुरी तरह से डरा हुआ है, वहीं बुढ़ाना थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि मामले की जांच शुरू हो गई और जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। हालांकि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होता तब तक पीड़ित का परिवार डर के साये में जीने को मजबूर है। ऐसे में देखना ये होगा कि पुलिस कब तक आरोपी को शिकंजे में लेती है।

भोपाल में दलित नाबालिग से दुष्कर्म

2, दलितों से जुड़ा अगला मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से है जहां रक्षक ही भक्षक बन कर एक दलित नाबालिग बच्ची को पहले अपहरण कर ले हुए और फिर उसका दुष्कर्म किया। ये घटना भोपाल के जहांगीरपुर थाना क्षेत्र की है, 23 जुलाई को पीड़ित ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए विशेष सशस्त्र बल (SAF) के दो आरक्षकों के खिलाफ धोखे से घर बुलाने और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि 22 जुलाई को मुख्य आरोपी संतोष सेन ने बेटी के जन्म दिन का बहाना बना कर उसे घर बुलाया था, और फिर उसका यौन उत्पीड़न किया.. इस दौरान उसका दूसरा साथी जितेंद्र पहरा दे रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्यवाई करने हुए दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, गौरतलब है कि दुष्कर्म का मुख्य आरोपी संतोष सेन धार जिले में तैनात था और दूसरा आरोपी जितेंद्र राजपूत ग्वालियर जिले में तैनात था, औऱ छुट्टियो के दौरान भोपाल आये हुए थे। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।

भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद ने धरना बंद किया

3 , दलितों से जुड़ा अगला मामला भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद को लेकर है, जो एक बाद फ़िर से संसद से जंतर मंतर पहुंच हुए है, आजाद ने केंद्र सरकार द्वारा इन मामले में चर्चा करने के बाद छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का रवैया छात्रों के अनिदोलन के व्यापक होने के बाद खुद नरम हो गया है। झुकती हे दुनिया,झुकाने वाला चाहिए। जिस दिन युवा,नौजवान तय कर लेगा ,उस दिन सरकार भी हिलेगी,पुरा सिस्टम हिलेगा! बस हौसले बुलंद होने चाहिए। 20 जुलाई को छात्रों पर दिल्ली पुलिस के लाठचार्च के बाद से ही काफी हंगामा हो रहा था, जिसके बाद आजाद भी सांसद भवन में धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने चेतावनी दी थी अगर सरकार नहीं झुकती तो 25 जुलाई को वो देश भर के आंदोलन करेंगे, और जरूरत पड़ी तो उसके आगे तक ले जाएंगे लेकिन पीएम मोदी लाइव आकर पेपर लीक मामले में लागू किए गए सख्त कदम के बाद छात्रों में खुशी का माहौल है। लेकिन वही आजाद के इतनी जल्दी अनशन तोड़ने को लेकर उनकी कथित एक्स गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी ने आजाद पर निशाना साधा है। आजाद ने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की बात थी तब तक आजाद भी सीना तान कर धरने पर बैठे थे लेकिन जैसे ही गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की बात हुई तो उसने अपना धरना ही खत्म कर दिया । सही है पापा से दुश्मनी नहीं ले सकते वरना जेल की रोटी खानी पड़ेगी टाइप 8 बंगला छोड़ना पड़ेगा Y+प्लस सुरक्षा एक दिन में छीन लेंगे पापा !! घावरी का इशारा साफ है कि आजाद की एक एक एक्टिविटी अमित शाह के अनुसार चलती है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है, उसका सबूत अभी तक घावरी ने नहीं दिया है। अब देखन ये होगा कि क्या आजाद कभी घावरी पर पलटवार करेंगे।

यादगिर जिले में 17 को एक साथ आजीवन कारावास

4, दलितों से जुड़ा अगला मामला कर्नाटक के यादगिर जिले से है, जहां एक 10 साल पुराने हत्या के मामले में कोर्ट ने एक साथ 17 दोषियो को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। ये घटना साल 2014 की है जब 15 जनवरी, 2014 को  शाहपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के कन्याकोलूर गांव में वार्षिक श्री चौदेश्वरी देवी जात्रा महोत्सव के दौरान जातिवादियो ने पहले दलितो के पोस्टर फाड़ दिये, और जब विरोध किया गया तो ये उत्सव हिंसक हो गया.. जिसके बाद दलित नेता देवेंद्रप्पा भीमप्पा दलपति की निर्मम हत्या कर दी थी, जिसमें करीब 10 सालो से मामला कोर्ट में लंबित था, लेकिन कोर्ट ने इस मामले में 20 आरोपियों को दोषी पाया जिसमें से एक साथ 17 लोगो को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ साथ 1 को 7 साल और दो अन्य को 6 महीने की सजा सुनाई है। साथ ही सभी आरोपियों पर 4.25 लाख का  जुर्माना भी लगाया है।

कानपुर देहात में दुष्कर्म पीड़िता को मिला न्याय

5, दलितों से जुड़ा अगला मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से है , जहां एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को न्याय के लिए दुआ सालों का इतंजार करना पड़ा, लेकिन कोर्ट ने उसके साथ न्याय किया और उसके गुनहगार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई साथ ही एक लाख 26 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। ये घटना कानपुर देहात के शिवली कोतवाली का है , जहां 21 मई 2016 के दिन एक युवक ने पुलिस स्टेशन ने तहरीर दी थी कि 18 मई को सुबह के करीब 5 बजे उसकी 16 साल की बेटी घर से गायब हो गई थी। उसने तुरंत खोजबीन शुरू की तो उसे पता चला कि गांव का ही रोहित वर्मा उसे बहला फुसला कर ले गया है। पुलिस ने तुरंत बच्ची की तलाश शुरू की तो बच्ची आरोपी के पास से बरामद हुई, जिसके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और बच्ची का मेडिकल कराया गया जिसमें उसके साथ कई बार दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई थी। जिसके बाद ये मामला 10 सालों से कोर्ट में चल रहा था मगर आखिरकार कोर्ट ने पीड़िता के साथ न्याय करते हुए एडीजे 15 की स्पेशल पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है साथ ही अलग अलग धाराओं में एक लाख 28 हजारा रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट के इस फैसले ने साबित कर दिया कि न्याय में भले ही देरी हो लेकिन न्याय होगा जरूर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *