Chandrashekhar Azad: हाल ही में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को लेकर एक खबर सामने आई है जिन्होंने उत्तर प्रदेश में चुनावी डंका बजा कर अब मध्य प्रदेश का रुख किया है। जी हां, आज पहुंच गए मध्य प्रदेश के दतिया जिला, जहां वो दतिया में होने वाले उपचुनावों में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उम्मीदवार दामोदर यादव के समर्थन में पहुंचे।
और पढ़े: UP News: एक हफ्ते से लापता दलित किशोरी, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मुकदमा
दतिया पहुँचे चंद्रशेखर आजाद
आजाद इस वक्त उत्तर प्रदेश के एक लोकप्रिय नेता है वहीं दतिया में जा कर भी उन्होंने बीजेपी सरकार के खिलाफ हुंकार भरी है। आजाद ने जंतर मंतर पर छात्रो के साथ पुलिस की बर्बरता और सरकार की अनदेखी को लेकर जमकर निशाना साधा है, यहां तक कि आजाद ने बीजेपी को जनरल डायर के बराबर बताते हुए है कि जैसे उसने जलियावालां बाग में मासूमो को कैद करके गोलियां चलाई थी वैसे ही बीजेपी राज में भी छात्रों पर लाठिया चलाई जा रही है। आजाद ने कहा कि जिस देश में बच्चियों को देवी मान कर पूजा जाता है वहां बीजेपी के राज में उनका सरेआम अपमान हो रहा है। अब जरूरी है कि बीजेपी को उसकी ही भाषा में जवाब दिया जायें। आजाद ने अपने भाषण से साफ कर दिया है कि यूपी हो या एमपी.. वो बीजेपी को उनकी मनमानी नहीं करने देंगे।
यूपी में सड़कों पर उतरे सैकड़ों स्कूली बच्चे
तो वहीं वो अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश में होने वाली घटनाओं पर ही पूरी तरह से फोकस रख रहे है। एक सच्चे और चौंकाने नेता कैसा होता है उसका सबूत आजाद ने दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले एक वीडियो को लेकर आवाज उठाई है। ये वीडियो फतेहपुर जिले के किशनपुर कस्बे की है, जहां के सर्वोदय इंटर कॉलेज के सैकड़ों छात्र हाथों में बाबा साहब की तस्वीर लेकर सड़को पर उतर आये है। इन बच्चों की शिकायत है कि उनके स्कूल में लंबे समय से साफ़-सफ़ाई की व्यवस्था बहुत बदहाल है। बच्चों के बेंच-डेस्क टूटे हुए हैं, पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है और शौचालयों की स्थिति तो और भी खराब है। बार बार स्कूल प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी उनके कानों पर जूं नहीं रेंगी, तो बच्चों ने अपनी समस्या को खुद सुलझाने के लिए सड़को पर उतरने का फैसला किया।
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के किशनपुर कस्बे स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में आज सैकड़ों छोटे-छोटे बच्चे ‘जेन-अल्फा’ अपने हाथों में परम पूज्य बाबा साहेब की तस्वीरें लिए शिक्षा एवं सम्मानजनक मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए।
इनका आरोप है कि विद्यालय में लंबे समय से… pic.twitter.com/FWfiC18yOM
— Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) July 28, 2026
बीजेपी सरकार पर साधा निशाना
आजाद ने बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि ये डबल इंजन की सरकार है जहां की शिक्षा व्यवस्था की स्थिर इतनी बुरी है। ऐसे में छोटे बच्चों को भी अपने हक के लिए सड़को पर आंदोलन करना पड़ रहा है। सवाल ये है कि आखिर क्यों बड़े तो बड़े अब बच्चों को न्याय और हक के लिए आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है। क्या सरकार की नजरों में उनके भविष्य से उन्हें कोई मतलब नहीं है।



