Uttarakhand news: रुद्रपुर में दलित युवक की पिटाई पर आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे जाम

Brutally beaten up murder
Source: Google

Uttarakhand news: हाल ही में उत्तराखंड के रूद्रपुर से चौकाने वाली खबर सामने है, जहां गलती से एक स्कूटर बीजेपी पदाधिकारी पारस चुघ की कार से क्या टकरा गई, कार में सवाल पारस चुघ, उसके भाई और उसके साथियों ने स्कूटर पर तीन लड़को को जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसके कारण दलित युवक गंभीर रूप से घयल हो गया है।

Also Read: Chandrashekhar Azad का संजय निषाद पर हमला, बोले- अगर अपने लोगों की रक्षा नहीं कर सकते तो कुर्सी छोड़ दें

दलित युवक की पिटाई का मामला गर्माया

एक मामूली सी सड़क दुर्घटना… और उसके बाद लाठियां, लोहे की रॉड और जातिसूचक गालियां, उत्तराखंड के रुद्रपुर से आई इस दिल दहला देने वाली खबर ने पूरे प्रशासन और कानून-व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। 7 अगस्त की रात, रुद्रपुर में एक स्कूटी की टक्कर बीजेपी पदाधिकारी पारस चुघ की कार से हो गई, आरोप है कि कार सवार पारस, उसके भाई और साथियों ने मिलकर 3 दलित लड़कों पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में 20 साल का अभिषेक वाल्मीकि गंभीर रूप से घायल होकर वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

Also Read: Kerala: नीतिन राज आत्महत्या केस में केरल हाईकोर्ट सख्त, पुलिस की लापरवाही पर सरकार से तीखे सवाल

दिल्ली-हल्द्वानी नेशनल हाइवे पर किया चक्का जाम

वहीं 7 अगस्त को घटी इस घटना की जानकारी उसी दिन पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन पुलिस में शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने केवल चुघ के भाई सनी चुघ को गिरफ्तार कर मामले को शांत करने की कोशिश की लेकिन मुख्य आरोपी पर कार्रवाई न करने को लेकर वाल्मीकि समुदाय के सैकड़ों लोगों ने रुद्रपुर में दिल्ली-हल्द्वानी नेशनल हाइवे को ही घेर लिया है..आक्रोश बढ़ता देख पुलिस और बीजेपी संगठन हरकत में आए, रुद्रपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मुख्य आरोपी सन्नी चुघ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

BJP ने भी बड़ा कदम उठाया

इतना ही नहीं पीड़ित परिवार आरोप है कि पुलिस जानबूझ कर लापरवाही कर रही है। जबकि इस मामले में 10 से भी ज्यादा आरोपी है.. लेकिन केवल एक आरोपी को गिरफ्तार कर हमारे लोगों को बरगलाने की चाल चली जा रही है। वहीं पीड़ित अभिषेक की मां नगर निगम में सफाई कर्मचारी है, और मामले में पुलिस का रवैया देखकर उनके साथ साथ कई कर्मचारियों ने न्याय मिलने तक काम स्थगित करने का फैसला किया है। पुलिस की लापरवाही है या सत्ता की ताकत, हम आसानी समझ सकते है। अब देखना ये होगा कि क्या पुलिस किसके साथ खड़ी होती है,, न्याय के साथ या ताकत के साथ। वहीं घटना में नाम सामने आते ही BJP ने भी बड़ा कदम उठाया, प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मंडल महामंत्री पारस चुघ को पदमुक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *