जाने क्या है पूरा मामला ?
हाल ही में उत्तरप्रदेश के संभल के सदर कोतवाली क्षेत्र से हैरान करने वाली खबर सामने आई है जहाँ दुसरे समाज के दबंग युवक ने गेट पर खड़ी दलित महिला को जबरन उठा लिया। दरअसल, सदर कोतवाली क्षेत्र में देहली दरवाजे पर ई-रिक्शा का इंतजार कर रही दलित महिला को दूसरे समुदाय का युवक जबरन उठा ले गया। पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो उसने तलाश शुरू की लेकिन उसे उसकी बीवी कि कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लिखित तहरीर दी।
जिसके बाद पुलिस ने बिना समय गंवाए महिला की तलाश शुरू कर दी और महिला को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सदर के एक मोहल्ले का दलित युवक दूसरे समुदाय के व्यक्ति के यहां मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले वह मजदूरी करने बाहर गया था। तभी उसकी पत्नी का अपहरण हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर कोट गर्दी निवासी सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को हसनपुर रोड स्थित यात्री शेड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। और महिला को भी बरामद कर महिला को मेडिकल जांच के लिए भी भेजा गया है।
और पढ़े : Darbhanga News: दलित और महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ते जा रहे अपराध, मौन है सरकार!
महिलाओ के साथ अत्याचार
आपको बता दें कि महिलाओ के साथ अत्यचार और दलित उत्पीड़न के तमाम मामले देश में हर रोज सामने आते हैं….आज भी अगर कोई दलित महिलाओ को उच्च जाति के लोगो के साथ बैठने उठने दिया जाता है या उसे प्रताड़ित किया जाता है… लेकिन ऐसे मामलों में अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार को रोकने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। हमें पितृसत्तात्मक समाज को चुनौती देनी होगी, महिलाओं को सशक्त बनाना होगा और उनके अधिकारों की रक्षा करनी होगी।
आपको बता दें, भारत सरकार ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए कई कानून बनाए हैं। इसके अलवा कई गैर-सरकारी संगठन महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के खिलाफ काम कर रहे हैं।