Amethi crime news: चोरी का शक और पुलिस का टॉर्चर, अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा खुशीराम!

Dalit youth beaten up, Amethi latest news
Source: Google

Amethi crime news: हाल ही में उत्तर प्रदेश (UP) के अमेठी से इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है. जहाँ एक दलित युवक को पुलिस ने पूछताछ करने के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गयी, जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और जब इतने से भी पुलिसवालो का मन नहीं भरा तो उन्होंने पीड़ित युवक को बिजली के झटके दिए. जिसके बाद से पीड़ित की हालत नाजुक बानी हुई है.

और पढ़े: Uttar Pradesh news: दलितों पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में आसपा का प्रदर्शन, अमेठी प्रशासन को चेताया

खुशीराम को पूछताछ के लिए थाने बुलाया

लोकतंत्र के रक्षक को अगर भक्षक कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा और ये तस्वीरें भी कुछ यहीं बयां कर रही हैं जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है…जामो थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के रहने वाले एक दलित युवक खुशीराम के साथ जो हुआ, वो रूह कंपा देने वाला है..मामले की शुरुआत कुछ दिन पहले हुई जब इलाके में एक ट्रांसफार्मर की बाइंडिंग चोरी हो गई. पुलिस ने शक के आधार पर बिजली विभाग में काम करने वाले खुशीराम को पूछताछ के लिए थाने बुलाया.

थाने में बैठाकर बुरी तरह मारपीट की गयी

खुशीराम के भाई  संग्राम का कहना है कि जब वे थाने पहुंचे तो पुलिस ने गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया. अगली सुबह फोन आया कि खुशीराम अस्पताल में भर्ती है. पीड़ित खुशीराम ने खुद आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसे थाने में बैठाकर बुरी तरह मारा-पीटा गया. पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उसे करंट लगाया जिससे वह बेहोश हो गया. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है..पीड़ित की मां ने बताया कि जब वे शिकायत लेकर पहुंचे तो उन्हें इधर-उधर दौड़ाया गया और कोई कार्रवाई नहीं की गई. घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

और पढ़े: Vijaygarh news: नाबालिग दलित युवती से छेड़छाड़, पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित परिवार

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद (Nagina MP Chandrashekhar Azad) ने पीड़ित परिवार से वीडियो कॉल पर बात की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों का विवरण मांगा और मामले में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी..क्या किसी को हिरासत में लेकर उसे टॉर्चर करना क्या सही है, खुशीराम का परिवार इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा है, क्या दलित होने की सजा उसे पुलिसिया बर्बरता के रूप में मिली, सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं, क्या यही है सफेदपोश समाज की सुरक्षा?, इस हैवानियत पर आपकी क्या राय है, क्या दोषी पुलिसवालों पर सख्त कार्रवाई होगी? खुशीराम को इंसाफ दिलाने के लिए अपनी आवाज़ उठाएं और कमेंट्स में #JusticeForKhushiram लिखें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *