Chitrakoot crime news: गैंगरेप पीड़िता ने की खुदकुशी होली के दिन हुई थी गैंगरेप का शिकार

Dalit Student molest, Rohtak News
Source: Google

Chitrakoot crime news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई, जहां होली के दिन एक दलित महिला के साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता तब से न्याय की तलाश कर रही है। लेकिन, समय पर न्याय न मिलने के कारण दलित बच्ची ने फांसी लगा ली। परिवार में मातम है और मौके पर मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Also Read: Punjab News: मान सरकार की नई योजना, दलित महिलाओं को हर महीने ₹1500 की वित्तीय मदद

दलित बच्ची के साथ हुई बर्बरता

दलितों पर अत्याचार इस हद तक बढ़ रहे हैं लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है, न तो उन्हें समय पर न्याय मिलता है और न ही उन पर अत्याचार खत्म हो रहा है। एक भी दिन ऐसा नहीं जाता जब दलितों से जुड़ी कोई खबर न आती हो कि दलित न्याय के लिए भटक रहे हैं। ऐसी ही एक खबर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के चित्रकूट (Chitrakoot crime news) से है, जहां एक दलित बच्ची अपने साथ हुई बर्बरता के लिए पहले दर दर न्याय के लिए भटकती रही, लेकिन जब कहीं से भी न्याय नही मिला तो उसने मौत को गले लगा लिया।

दरअसल, ये घटना चित्रकूट (Chitrakoot) जनपद पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां होली के दिन 17 साल की नाबालिग दलित बच्ची (Minor Dalit girl) के साथ गांव के ही तीन युवक भूषण प्रजापति ,शीतल प्रजापति और बोधि शुक्ला ने गैंगरेप किया था, और अधमरी हालात में खेतों में छोड़ कर फरार हो गए थे।

पीड़ित परिवार को डराया धमकाया

इतना ही नही पुलिस ने भी पीड़ित परिवार को डराया धमकाया कि अगर केस हुआ तो उनकी ही बदनामी होगी.. इसलिए केस न करें, लेकिन जब परिवार अड़ा रहा तो पुलिस वालों ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई करने के बजाये तीनो को 6 महीने के लिए गांव से दूर रहने को कहा।

Also Read: मजबूरी नहीं मकसद था भारत लौटना, डॉ. अंबेडकर का वह त्याग जिसने करोड़ों की तकदीर बदल दी

दलित बच्ची ने लगाई फांसी

पुलिस की कार्यवाई से आहत दलित बच्ची ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.. इस घटना से पूरे गांव में सनसनी मच गई है। वहीं पुलिस की कार्यवाई को लेकर लोगो का गुस्सा फूट पड़ा है। अब देखना ये होगा कि इस मुद्दे पर अब भी पुलिस कोई कार्यवाई करती है या अभी भी उनका इरादा बहरा और अंधा बने रहने का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *