Swanatantra Bhardwaj: हाल ही में CJP के आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी की 14 साल की एक्टिविस्ट निशु आज़ाद के पिता पर हुए जानलेवा हमले से जुड़ा है। पीड़ित की बार-बार गुहार के बावजूद, दिल्ली पुलिस ने लापरवाही बरती और आरोपी को बचाने की बड़ी साज़िश में शामिल रही; हालाँकि, अब सच सामने आ गया है, क्योंकि आरोपी ने खुद माना है कि उसने जान-बूझकर निशु आज़ाद के पिता पर जानलेवा हमला किया था। गौरतलब है कि CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान, इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज ने निशु आज़ाद के पिता संजय कुमार के सिर पर जानलेवा हमला किया था।
और पढ़े: Top 5 Dalit news: कहीं हमला कहीं जातिगत भेदभाव तो कहीं न्याय की गुहार, दलितों से जुड़ी 5 बड़ी खबरें
जानें क्या है पूरा मामला ?
यह घटना 24 जुलाई, 2026 की है, जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने NEET पेपर लीक के विरोध में एक प्रदर्शन आयोजित किया था। इस प्रदर्शन में सोशल मीडिया एक्टिविस्ट निशु आज़ाद और उनके पिता संजय कुमार (आज़ाद) भी शामिल हुए थे। प्रदर्शन के दौरान, संजय कुमार और स्वतंत्र भारद्वाज नाम के एक युवक के बीच तीखी बहस हो गई। पीड़ित संजय कुमार का आरोप है कि जब ‘जय भीम’ के नारे लगाए जा रहे थे, तभी स्वतंत्र भारद्वाज ने अचानक उन पर हमला कर दिया और अपने हाथ में पहने लोहे के कड़े से उनके सिर पर वार किया, जिससे उनके सिर में चोट लग गई।
वही यह मामला फिर से गरमा गया है क्योंकि हाल ही में सोशल मीडिया पर आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो इंटरव्यू वायरल हुआ है; इसमें वह कथित तौर पर हमले की बात कबूल करते हुए अपनी राजनीतिक पहुंच का भी ज़िक्र कर रहा है। वीडियो में स्वतंत्र भारद्वाज बेझिझक यह स्वीकार करते हुए दिख रहा है कि उसने जंतर-मंतर पर संजय कुमार का सिर फोड़ दिया था।
और पढ़े: Parliament of India: कैसे काम करती है भारतीय संसद? जानें लोकसभा, राज्यसभा और इसकी पूरी कार्यप्रणाली
स्वतंत्र भारद्वाज पर SC/ST एक्ट के तहत केस
दरअसल, हाल ही में स्वतंत्र भारद्वाज ने एक पॉडकास्ट में शेखी बघारते हुए इस हमले को साजिशन बताया था.. जिसके बाद तो उसके खिलाफ एससी एसटी एक्ट और जान से मारने की कोशिश की धाराओ के साथ मामला दर्ज कराया गया। इस दौरान खुद नगीना सांसद (Nagina MP) भी नीशू आजाद (Nishu Azad) के साथ दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस थाने पहुंचे थे। उन्होंनें पुलिस को 72 घंटो का अल्टीमेटम दिया है कि अगर तुरंत आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई..जिसके बाद पुलिस ने बिना किसी देरी के बुलंदशहर के चोली थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार भी कर लिया। अब देखना ये होगा कि स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ पुलिस का क्या रूख होगा.. और अब तक जो बचता आया था, क्या अपने ही चाल में फंस चुका है। ये देखना बेहद दिलचस्प होगा..



