Chandrashekhar Azad: हाल ही में, नगीना से सांसद और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने 24 सितंबर को दिल्ली में आरक्षण और बहुजन समुदाय के अधिकारों को लेकर एक बड़ी विरोध रैली करने की घोषणा की है। इस कदम ने एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
Also Read: गाजियाबाद में दलित भाइयों से मारपीट का आरोप, मामूली टकराव के बाद बढ़ा विवाद – UP Crime
चंद्रशेखर आजाद का बड़ा ऐलान
भीम आर्मी चीफ और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को लेकर एक खबर सामने आई है, जिन्होंने आरक्षण को खत्म करने की मांग करते हुए आंदोलन करने वालो को करारा जवाब देने के लिए 24 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर संपूर्ण भागीदारी जन आंदोलन करने का ऐलान किया है। जिसके लिए आजाद ने भारी संख्या में लोगो को वहां एकत्रित होने का आहवान किया है। दरअसल आज़ाद, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) आरक्षण के तहत उप-वर्गीकरण और ‘क्रीमी लेयर’ के कॉन्सेप्ट को मंज़ूरी देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले का ज़ोरदार विरोध कर रहे हैं। उनका तर्क है कि इससे बहुजन और दलित समुदायों की एकता कमज़ोर होगी।
“24 सितंबर को कौन-कौन आएगा दिल्ली? यह बताने के लिए कि आंदोलन कैसे होता है?”
प्रतापगढ़ की धरती से @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद का 24 सितंबर को दिल्ली चलने का आवाहन 🚨
– आरक्षण के समर्थन में चन्द्रशेखर आजाद ने दिल्ली में एक बड़े आंदोलन का कॉल दिया है….!! pic.twitter.com/itvCHTZv0P
— Priyanshu Kumar (@priyanshu__63) September 2, 2026
आजाद ने दी सवर्णों को चुनौती
वही इस आंदोलन को सवर्णों के लिए एक चुनौती की तरह देखा जा रहा है। जहां आजाद ने सीधे कहा है कि इस देश के दलित पिछड़े भारत के मूलनिवासी हे! आप कुत्ता पालो,,बिल्ली पालो,,भेड़ पालो,,बकरी पालो!कुछ भी पालो लेकिन ये गलत फहमी मत पालना, कि आरक्षण को हटा दोगे जब तक बाबा साहब की औलादे जिंदा हे, इस देश में सविंधान की रक्षा करने वाले है! तब तक कोई माई का लाल आरक्षण का आ भी नही हटा सकता है! और ये वादा है हमारा। अब देखना ये होगा कि हर बार की तरह क्या फिर से आजाद के कारवा को रोकने के लिए सरकार कोई नई चाल चलती है.. आपको क्या लगता है।



