Hardoi gangrape news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ 11 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ। इतना ही नहीं जब बच्ची के परिवार ने शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें धमकाया; इसके बाद भीम आर्मी प्रमुख आज़ाद ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से न्याय की अपील की है।
और पढ़े: UP CRIME: सरकारी आवास में मृत मिली दलित महिला सिपाही, बहराइच पुलिस महकमे में हड़कंप
11 साल की दलित बच्ची के साथ गैंगरेप
दलितों से जुड़ी ऐसी घटनाएं, जिनमें पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाए जाते हैं, अक्सर सामने आती रहती हैं… हाल ही में उत्तर प्रदेश के हरदोई से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां 11 साल की मासूम बच्ची को पहले वहशियों ने अगवा किया और फिर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। मानवता को शर्मसार करने वाली ये घटना हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र की है। पीड़ित बच्ची 22 जून को ही लापता हो गई थी, परिवार वालो ने काफी खोजबीन की, जिसके बाद उन लोगो ने पुलिस थाने में भी मदद मांगी लेकिन पुलिस वालों के कानो पर जूं तक नहीं रेंगी.. अगले दिन भी जब बच्ची नही मिली तो पुलिस के काम खड़े हो गए।
और पढ़े: दीपावली क्यों मनाई जाती है? क्या दिवाली वास्तव में एक बौद्ध पर्व है? Diwali and Buddhism
बच्ची को बहला कर अगवा कर लिया
पुलिसवालों ने पीड़िता की तलाश शुरु की , लेकिन बच्ची को 28 जून को बरामद किया गया.. उसकी स्थिति बेहद खराब थी, जिसके बाद उसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के पिता ने बताया कि वो पिछले 10 सालो से कानपुर में रह कर ऑटो चलाते थे, 22 जून को उनके अपार्टमेंट में रहने वाले राहुल तिवारी, प्रशांत, उसकी पत्नी प्रिया और गुड्डू ने बच्ची को बहला कर अगवा कर लिया था। वहीं बच्ची के बरामद होने के बाद उसे डराया धमकाया जा रहा है।
भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद न्याय की मांग की
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची की स्थिति इतनी खराब है कि वो बोलने की स्थिति में नहीं है। वहीं पिता ने जब आरोपियो के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की उसके साथ भी मारपीट की गई। वहीं भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद (Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad) ने भी एक्स पर बच्ची के लिए न्याय की मांग की है। पुलिस ने इन सभी आरोपो को खारिज किया है और पीडिता के मेडीकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है। साथ ही आरोपियों की भी तलाश जारी है। दलितों के मामले में पुलिस के लापरवाह रवैये से हम सभी वाकिफ है, देखना ये होगा कि क्या सच्चाई निकल कर आती है।



