Chandrashekhar Azad attack on Government: चंद्रशेखर आज़ाद को अक्सर सरकार पर निशाना साधते हुए देखा जाता है; दलितों के हितों की वकालत करते हुए, वे अक्सर शिक्षा, रोज़गार और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर प्रशासन पर तंज कसते हैं। इसी क्रम में, चंद्रशेखर आज़ाद ने हाल ही में मुरैना में आयोजित एक विशाल रैली के दौरान सरकार पर ज़ोरदार हमला बोला—जिसका एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
चंद्रशेखर आजाद का सरकार पर तीखा वार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भाषण!
Also Read: कानपुर में मानवता शर्मसार नल से पानी पीने पर दलित बाप-बेटे को पीटा, थूक चटवाकर जूते में पिलाया पानी!
आज़ाद की शराब बंदी की घोषणा का असर
दलितों से जुड़ा अगला मामला भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की लाई उस आंधी को लेकर है जिसमें उन्होंने एक तरफ ये ऐलान किया कि अगर यूपी में इनकी सरकार बनेगी तो वो सबसे पहले सख्ती से शराब बंदी करेंगे, तो वहीं भीम आर्मी ने आजाद की बात का अनुसरण अभी से ही करते हुए मध्यप्रदेश के मुरैना में अवैध शराब विक्री के विरोध में सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
भीम आर्मी के कार्यकर्ता मुरैना न उतरे सड़कों पर
मुरैना की सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता सड़कों पर शराब बिक्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंदोलन कर रहे है। इसमें महिलाओं ने भी पूरा समर्थन दिया है। क्यों कि शराब की बिक्री के कारण ज्यादातर महिलाएं ही प्रभावित होती है। एक तरफ आजाद का ऐलान और दूसरी तरफ भीम आर्मी का एक्शन, ये सबूत है कि केवल आजाद ही ऐसा नेता है जो इस वक्त वाकई में न केवल दलितों के लिए बल्कि महिलाओं के हित के बारे में भी सोचते है। वरना तो आप बाकी की पार्टियों को मूल मुद्दा छोड़कर केवल एक दूसरे पर कीचड़ उछालना ही आता है।
मध्यप्रदेश के मुरैना में अवैध शराब विक्री के विरोध में “भीम आर्मी” सड़कों पर उतरी 🚨
नगीना सांसद @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद भी स्पष्ट बोल चुके हैं कि अगर वो सरकार में आते हैं तो शराब पर कड़े प्रतिबंध लगाएंगे
चन्द्रशेखर आजाद के अतिरिक्त कोई नेता इन मुद्दों पर बात नहीं करता।। pic.twitter.com/IJ9PHHekOs
— Priyanshu Kumar (@priyanshu__63) May 16, 2026



