Bahraich news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक दलित युवक ऑटो ड्राइवर को थोड़ी देर रुकने के लिए कहा तो उसने दलित युवक को जातिसूचक गालियां देते हुए बुरी तरह पीटा दिया। जिसके बाद उसे गंभीर हालात में हॉस्पिटल एडमिट करवाया जहाँ 11 दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गया। वही इस घटना के बाद से पुलिस के लचर रवैया पर भी सवाल उठाये जा रहे हैं ।
Also Read: Gujarat news: मंदिर प्रवेश को लेकर बड़ा विवाद दलित परिवार को किया अपमानित, जान से मारने की दी धमकी
जातिगत अपमान का विरोध पड़ा भारी
बीते दिन उत्तर प्रदेश (UP) के बहराइच से एक मामला सामने आया जहां एक दलित महिला कांस्टेबल ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगा ली। मामला अभी पूरी तरह शांत नहीं हुआ था। कि ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश (UP) के बहराइच (Bahraich) से है, जहां जातिसूचक गालियों का विरोध करने के बदले एक दलित मजदूर को मिली सजा ए मौत। ये मामला बहराइच के खैरीघाट थाने के बेहड़ा गांव का है, मृतक दलित मजदूर का नाम दुर्गेश था। दुर्गेश के साथ मॉब लिचिंग की घटना जून को ही घटी थी, जब सुबह वो राजी चौराहो के पास से एक ऑटो पकड़ने गया था।
ऑटो चालकों ने दलित युवक बेरहमी से पीटा
ऑटो में बैठने के बाद दुर्गेश ने ऑटो चालक से केवल इतना कहा कि वो थोड़ी देर रूक जायें ताकि उसके दो साथी और आ जायें, लेकिन चालक ने दुर्गेश को जातिसूचक गालियां देते हुए बोहनी खराब होने का आऱोप लगाया। इस अपमान का दुर्गेश ने जब विरोध किया तो वहां के आसपास कई कई ऑटो चालको ने मिलकर उसे बुरी तरह से पीटा, किसी तरह परिवार वालो को इस घटना की जानकारी लगी तो उन लोगो ने पुलिस मे मदद मांगी मगर पुलिस ने उल्टा उन्हें भगा दिया औऱ न ही दुर्गेश का मेडीकल कराया।
Also Read: चंद्र शेखर आजाद ने दी विपक्षियों को चुनौती, उत्तराखंड की चरमराई कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
जिंदगी की जंग लड़ने बाद दुर्गेश ने दम तोड़ा
थकहार कर पीड़ित परिवार ने उसे नीजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालात गंभीर होने के बाद लखनऊ (lucknow) रेफर कर दिया गया। लेकिन करीब 11 दिनो तक जिंदगी की जंग लड़ने बाद दुर्गेश ने दम तोड़ दिया। इस बीच भीम आर्मी के हस्तक्षेप के बाद 29 जून को एफआईआर दर्ज की गई। हैरानी की बात है कि एक घर का चिराग बुझ गया लेकिन पुलिस बिना शोर मचायें नींद से जागती ही नहीं, अब देखना ये होगा कि आखिर इतनी देर से जागने के बाद कब तक आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।



