Chandrashekhar azad: हाल ही में भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद को लेकर है जिन्होंने उत्तर प्रदेश में चुनावी डंका बजा कर अब मध्य प्रदेश का रुख किया है। जी हां, आज पहुंच गए मध्य प्रदेश के दतिया जिला, जहां वो दतिया में होने वाले उपचुनावों में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उम्मीदवार दामोदर यादव के समर्थन में पहुंचे। आजाद इस वक्त उत्तर प्रदेश के एक लोकप्रिय नेता है वहीं दतिया में जा कर भी उन्होंने बीजेपी सरकार के खिलाफ हुंकार भरी है।
भीम आर्मी चीफ आजाद पहुंचे दतिया
आजाद ने जंतर मंतर पर छात्रो के साथ पुलिस की बर्बरता और सरकार की अनदेखी को लेकर जमकर निशाना साधा है, यहां तक कि आजाद ने बीजेपी को जनरल डायर के बराबर बताते हुए है कि जैसे उसने जलियावालां बाग में मासूमो को कैद करके गोलियां चलाई थी वैसे ही बीजेपी राज में भी छात्रों पर लाठिया चलाई जा रही है।
जैसे जलियांवाला बाग में जनरल डायर ने भारतीयों को बंद करके गोलियां चलाई थी। इस भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जंतर-मंतर को जलियांवाला बाग बनाकर मेरे भाइयों बहनों को लाठी मारने का काम किया। @BhimArmyChief pic.twitter.com/63HIce8bBk
— Rani Boudh – ASP (@Rani__Boudh) July 26, 2026
और पढ़े: Top 5 Dalit news: भीम आर्मी से लेकर संभल मस्जिद विवाद तक, जानिए 5 बड़ी घटनाएं
आजाद ने कहा कि जिस देश में बच्चियों को देवी मान कर पूजा जाता है वहां बीजेपी के राज में उनका सरेआम अपमान हो रहा है। अब जरूरी है कि बीजेपी को उसकी ही भाषा में जवाब दिया जायें। आजाद ने अपने भाषण से साफ कर दिया है कि यूपी हो या एमपी.. वो बीजेपी को उनकी मनमानी नहीं करने देंगे। आजाद की घोषणा पर आपकी क्या राय है.. क्या मध्य प्रदेश में भी आजाद झंडे गाड़ने के लिए तैयार है।



