दतिया पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद, दामोदर यादव के समर्थन में भरी हुंकार – Chandrashekhar azad

Chandrashekhar Azad Saharanpur news
Source: Google

Chandrashekhar azad: हाल ही में भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद को लेकर है जिन्होंने उत्तर प्रदेश में चुनावी डंका बजा कर अब मध्य प्रदेश का रुख किया है। जी हां, आज पहुंच गए मध्य प्रदेश के दतिया जिला,  जहां वो दतिया में होने वाले उपचुनावों में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उम्मीदवार दामोदर यादव के समर्थन में पहुंचे। आजाद इस वक्त उत्तर प्रदेश के एक लोकप्रिय नेता है वहीं दतिया में जा कर भी उन्होंने बीजेपी सरकार के खिलाफ हुंकार भरी है।

और पढ़े: दलित-पिछड़ों को साधने की तैयारी, कांग्रेस ने DCC अध्यक्ष पदों में 50% आरक्षण लागू किया -Congress DCC Chief Selection

भीम आर्मी चीफ आजाद पहुंचे दतिया

आजाद ने जंतर मंतर पर छात्रो के साथ पुलिस की बर्बरता और सरकार की अनदेखी को लेकर जमकर निशाना साधा है, यहां तक कि आजाद ने बीजेपी को जनरल डायर के बराबर बताते हुए है कि जैसे उसने जलियावालां बाग में मासूमो को कैद करके गोलियां चलाई थी वैसे ही बीजेपी राज में भी छात्रों पर लाठिया चलाई जा रही है।


और पढ़े: Top 5 Dalit news: भीम आर्मी से लेकर संभल मस्जिद विवाद तक, जानिए 5 बड़ी घटनाएं

आजाद ने कहा कि जिस देश में बच्चियों को देवी मान कर पूजा जाता है वहां बीजेपी के राज में उनका सरेआम अपमान हो रहा है। अब जरूरी है कि बीजेपी को उसकी ही भाषा में जवाब दिया जायें। आजाद ने अपने भाषण से साफ कर दिया है कि यूपी हो या एमपी.. वो बीजेपी को उनकी मनमानी नहीं करने देंगे। आजाद की घोषणा पर आपकी क्या राय है.. क्या मध्य प्रदेश में भी आजाद झंडे गाड़ने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *