Muzaffarnagar: हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है। जहां जातिवादी आतंकियों ने अपना वर्चस्व बढ़ाने के लिए के दलित ई रिक्शा चालक बिना वजह पहले तो जातिसूचक गालियां दी लेकिन जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं जब इतने से भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो उन्होंने पीड़ित दलित रिक्शा चालक को जान से मारने की धमकी दे डाली।
और पढ़े: भारतीय संविधान का Article 15 धर्म, जाति और लिंग के आधार पर भेदभाव पर पूर्ण प्रतिबंध
दलित ई रिक्शा चालक पर हमला
ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब जातिवादी आतंकवादी दलितों पर हमला न करते हों और उन्हें जान से मारने की धमकी न देते हों। फिर भी, सरकार और प्रशासन नाकाम रहते हैं, और नतीजतन, हर दिन एक दलित हिंसा का शिकार होता है। ऐसी ही एक घटना मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के भौराकलां थाना क्षेत्र (Bhaurakalan police station area) के मोहम्मदपुर रायसिंह (Mohammadpur Raisingh) का है।
पीड़ित किशोर कुमार ने पुलिस को तहरीर दी कि 20 जुलाई की शाम को वो अपनी बहन शारदा और ममेरे भाई सुरमेश के साथ लुहसाना रोड पर कुछ घरेलू सामान खरीदने गया था, लेकिन जैसे ही उसने अपना रिक्शा रोक तभी गांव का ही एक ऊंची जाति का युवक अरविंद उसके साथ गाली गलौच करने लगा।
और पढ़े: अन्याय के खिलाफ ऐतिहासिक जीत, जानिए कैसे Dr. Ambedkar ने कोर्ट में दिलाई थी गरीब महिला को इंसाफ
जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार
पीड़ित ने जब उसे ऐसा करने का कारण पूछा तो आरोपी ने और ज्यादा गुस्सा दिखाते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें उसे कई गंभीर चोटें आई। वही जब मारपीट गाली गलौच के शोर सुनकर मौके पर भीड़ जमा होने लगी तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
जिसे बाद से पीड़ित का पूरा परिवार बुरी तरह से डरा हुआ है, वहीं मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकरी के मुताबिक बुढ़ाना थाना प्रभारी सुभाष अत्री (Budhana police station in-charge Subhash Atri) ने बताया कि मामले की जांच शुरू हो गई और जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। इसके अलवा पुलिस ने पीड़ित परिवार को न्याय का आश्वासन दिया है। हालांकि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होता तब तक पीड़ित का परिवार डर के साये में जीने को मजबूर है। ऐसे में देखना ये होगा कि पुलिस कब तक आरोपी को शिकंजे में लेती है।



